यूपी में छात्रों पर टीचर का जुल्म जारी, फीस न लाने पर बुरी तरह पीटा

कानपुर। सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद बच्चों को स्कूल में पीटे जाने का मामला थम नहीं रहा है। ताजा मामला कानपुर के आर के एजुकेशन सेंटर स्कूल का है जहाँ एक बच्चे को फीस न जमा करने पर टीचर ने बुरी तरह से पीट दिया।

टीचर और प्रिंसिपल हटाई गईं

टीचर और प्रिंसिपल हटाई गईं

बच्चे के घायल होने पर जब अभिभावकों ने हंगामा किया तो स्कूल प्रशासन ने तत्काल बच्चे को पीटने वाली टीचर और स्कूल की प्रिंसिपल को हटा कर नई प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के आर के एजुकेशन सेंटर स्कूल में टीचर ने अपने आठवीं क्लास के बच्चे अखिलेन्द्र सिह को सिर्फ इसलिए बुरी तरह से पीटा क्योंकि अखिलेन्द्र सिह स्कूल की फीस नहीं लाया था।

कई बार छात्र को पीटा गया

कई बार छात्र को पीटा गया

नाराज टीचर ने न सिर्फ अखिलेन्द्र सिंह को बुरी तरह अपमानित किया बल्कि बुरी तरह से कई बार पीटा। पिटाई की जानकारी घरवालों को न देने का भी दबाव छात्र पर बनाया। पीड़ित छात्र ने जब यह शिकायत अपने घर वालों से की तो नाराज अभिभावक स्कूल में आकर हंगामा करने लगे। स्कूल प्रशासन ने स्थिति को बिगड़ता देख छात्र को पीटनेवाली टीचर को और स्कूल की प्रधनाचार्य को हटा दिया और स्कूल में नई प्रधनाचार्य ज्योति बाला बाजपेई को नियुक्त कर दिया।

जांच की बात कह रहीं प्रिंसिपल

जांच की बात कह रहीं प्रिंसिपल

साथ ही स्कूल प्रशासन इस घटना की जानकारी भी देने से बचता नजर आया। वहीं उसी कक्षा में पढ़ने वाले अंकित ने बताया कि स्कूल टीचर ने उसके सामने ही लकड़ी से कई बार अखिलेन्द्र की पिटाई की थी जबकि नई प्रधानाचार्य को यह भी नहीं मालूम कि छात्र को किस टीचर ने पीटा है। अब नई प्रधानाचार्य जांच करने की बात कह रही है। स्कूल प्रशासन की तरफ से उचित कार्रवाई या न्याय न मिलने पर नराज अभिभावको ने पुलिस को एक प्राथर्ना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+