SC/ST एक्ट: भारत बंद के दौरान आगर में तोड़ी गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति

आगरा। उत्तर प्रदेश में भी भारत बंद का असर दिखने लगा है। आगरा जिले के शमशाबाद में अराजकतत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने से कस्बे में तनाव बढ़ गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे। भारत बंद की वजह से प्रशासन और भी ज्यादा सावधानी बरत रहा है।

 Statue of Dr. Bhimrao Ambedkar broken in Agra during the bharat band

आगरा जिले के शमशाबाद ब्लाक में स्थित गांव नरीपुरा में गुरुवार सुबह कुछ अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर के गांव में तनाव बढ़ गया। अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। पुलिस और प्रशासन से वार्ता हो गई है। वे नई मूर्ति मांगा रहे हैं। इधर भारत बंद को लेकर जिले में जगह-जगह सवर्ण और पिछड़ा वर्ग के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

इधर भारत बंद को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी, लेकिन गांव नरीपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए। डीएम और एसएसपी ने तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि माहौल खराब नहीं होना चाहिए। बवाल और उपद्रव की आशंका के चलते गांव नरीपुरा में शमशाबाद इरादतनगर और अन्य थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई है। वहीं, डीआईजी लव कुमार ने कहा है कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें: पत्नी से दुखी होकर IPS सुरेंद्र ने खाया जहर, सुसाइट नोट में परिवारिक कलह का जिक्र!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+