जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, स्वामी को गोली मारने वाले को दूंगा 25 करोड़ रुपए, घर पहुंच जाएगी रकम

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को भी 25 करोड रुपए इनाम देंगे।

उनके द्वारा यह भी कहा जाता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले के घर में रुपए भेजवा देंगे तथा उसकी विधिक सहायता भी करेंगे। आगे भी वह बोलते हैं कि इसने (स्वामी प्रसाद मौर्य) ने सारी अब हदें पार कर दिया, अब इसको कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

statement-of-swami-prasad-maurya-and-now-jagatguru-paramhans-acharya-went-viral

इतना ही नहीं आगे उनके द्वारा कहा जाता है कि यदि स्वामी प्रसाद मौर्य को कोई गोली नहीं मारता है तो जरूरत पड़ने पर वह खुद स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारेंगे। जगतगुरु परमहंस आचार्य का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर वे चर्चा में हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य से क्यों हैं नाराज?
दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बांदा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र के बात कर रहे हैं वह राष्ट्र के दुश्मन हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा यह भी कहा गया कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना के कारण नहीं बल्कि हिंदू महासभा के कारण हुआ था। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी। हिंदू महासभा द्वारा मांग किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू धर्म को जीवन जीने की शैली कहते हैं और मेरे द्वारा यदि यही बात कही जाती है तो लोग सर काटने के लिए इनाम का ऐलान कर देते हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से कहा कि सर काटने वाले लोगों के सामने सीना तानकर खड़ा रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+