पटना जा रहे स्पाइसजेट विमान को वाराणसी में उतारा, पायलट बोला 'मेरी ड्यूटी खत्म', फंसे यात्री

वाराणसी। दिल्ली से पटना जाने के लिए स्पाइसजेट का एक विमान 20 यात्रियों को लेकर दिल्ली से उड़ा तो रास्ते में उसे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। बोर्डिंग खत्म होने के बाद भी जब फ्लाइट टेकऑफ नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खराब मौसम के कारण विमान को पटना नहीं ले जाया सकता था। साथ ही स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि विमान के पायलट की ड्यूटी समाप्त हो गई थी। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया।

Spice jet flight landed in Varanasi and travelers stuck on airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने खाने-पीने की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। भूखे-प्यासे यात्रियों ने हंगामा किया लेकिन रातभर वे एयरपोर्ट ही फंस रहे। शुक्रवार की सुबह यात्रियों को पटना भेजा गया। पटना पहुंचकर भी यात्रियों ने हंगामा किया और कहा कि विमान के लेट होने के बाद भी उनको कोई सुविधा नहीं दी गई और न ही उनको सही जानकारी दी गई।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान SG-8480 गुरुवार की रात को मौसम खराब होने की वजह से वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया गया। यह 10.40 बजे एयरपोर्ट पर उतरा और इसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर बैठा दिया गया और कहा गया कि मौसम ठीक होने पर पटना भेजा जाएगा। यात्री रातभर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

पटना का मौसम जब साफ हुआ तब तक पायलट ने डीजीसीए के नियमों के बारे में बताते आठ घंटे से ज्यादा की ड्यूटी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद यात्रियों को शुक्रवार की सुबह की दूसरी फ्लाइट से पटना रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+