विधानसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा

लखनऊ, 24 मार्च: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच अब इस बात की अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि इस बार विधानसभा का अध्यक्ष कौन बनेगा। अध्यक्ष को लेकर मंत्रिमंडल में कई नामों पर चर्चा चल रही है उनमें कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं, लेकिन यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी ये सबसे बड़ा सवाल है।

Speculation intensifies regarding the name of the Speaker of Uttar Pradesh Legislative Assembly, know which names are being discussed

जिन नामों पर चर्चा चल रही है उसमे सतीश महांना भी शामिल हैं। महाना कानपुर से कई बार चुनाव जीतकर आ चुके हैं। सरकार किसी की भी हो महाना लगातार 8 बार से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी वह चुनाव जीतकर सदन में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। सदन का वरिष्ठ सदस्य होने के नाते उम्मीद है कि उनको इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष बनने की कतार में इस बार सूर्यप्रताप शाही भी शामिल हैं। शाही बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कई सरकारों में वह मंत्री रह चुके हैं। बीजेपी की पिछली सरकार में इनको कैबिनेट मंत्री बनया गया था। अबकी बार योगी सरकार इन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाकर दाव खेल सकती है।

सुरेश खन्ना पिछली बार योगी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री बनाए गए थे। इस बार वो 9वी बार चुनाव जीतकर सदन में आने में कामयाब हुए हैं। सुरेश खन्ना शाहजहांपुर से आते हैं और इस बार ये भी विधानसभा अध्यक्ष की रेस में बताए जा रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार खन्ना को योगी सरकार में इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

गोपाल टंडन उर्फ आशुतोष टंडन लखनऊ से विधायक हैं और वो बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के पुत्र हैं। पिछली बार जब सरकार बनी तो टंडन के प्रभाव की वजह से इन्हें मंत्री पद मिला था। पिछले पांच सालों में ये मंत्री रहे लेकिन जनता के बीच इनकी इमेज अच्छी नहीं रही है। इस लिहाज से सरकार इन्हे कैबिनेट की बजाए विधानसभा अध्यक्ष बनाकर एडजेस्ट कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+