Spa Center Police Raid: 20 लड़कियों के साथ क्या कर रहा था अकेला शख्स? पुलिस के एक्शन के बाद गंदे खेल का खुलासा

Spa Center Police Raid: मेरठ शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे काले कारनामों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस छापेमारी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए। शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे चार अवैध स्पा सेंटरों से पुलिस ने कुल 20 लड़कियों को हिरासत में लिया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उन सबके बीच केवल एक ही युवक मौजूद था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये स्पा सेंटर कोई साधारण मसाज पार्लर नहीं थे। यहां ग्राहकों को फंसाने के लिए आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे और उन्हें लुभाने के लिए 'सर्विसेज' की पूरी जानकारी और फोटो शेयर की जाती थी।

Photo Symbolic AI

इस पूरे खेल को सीक्रेट रखने के लिए ग्राहक को सीधे एड्रेस देने के बजाय उसकी 'लोकेशन' मांगी जाती थी और फिर उसे सेंटर का रास्ता बताया जाता था।

Spa Center Police Raid: मौके की तलाश में थी पुलिस

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ पुलिस को पिछले काफी समय से इन स्पा सेंटरों के खिलाफ गुप्त सूचनाएं और स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि इन जगहों पर देर रात तक संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर एसपी सिटी आयुष विक्रम के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गईं और मंगलवार को एक साथ चार ठिकानों पर धावा बोल दिया गया। अचानक हुई इस रेड से सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मोबाइल और रजिस्टर खोलेंगे गहरे राज

पुलिस को मौके से भारी मात्रा में जानकारी मिली है। कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और रजिस्टर जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में मोबाइल चैट्स से ऑनलाइन बुकिंग और अनैतिक गतिविधियों के पुख्ता सबूत मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस अब इन डिजिटल गैजेट्स की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड कौन है और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

मानव तस्करी के एंगल से भी जांच शुरू

20 लड़कियों के साथ केवल एक युवक का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या इन युवतियों को किसी मजबूरी, लालच या दबाव में इस धंधे में धकेला गया था। जांच का एक बड़ा हिस्सा 'ह्यूमन ट्रैफिकिंग' (मानव तस्करी) के एंगल पर भी टिका है। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+