VIDEO: GYM की मेम्बरशिप ना देने पर सपा विधायक के भाइयों ने की महिला ट्रेनर से छेड़छाड़
इतना ही नहीं महिला ट्रेनर से भी छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। जिसके बाद शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।
कानपुर। सत्ता से बाहर होने के बाद भी सपाइयों पर दबंगई का नशा चढ़ा हुआ है। जिसकी नजीर कानपुर में देखने को मिली, जहां चकेरी थाना क्षेत्र में चर्चित सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाइयों ने जिम में जमकर गुंडई की। जिम की मेम्बरशिप ना देने पर सपा विधायक के दो सगे भाइयों फरहान और इमरान ने अपने कई साथियों के साथ धावा बोल दिया। जिम में उन्होंने जमकर उत्पात मचाया, आरोप है कि उन्होंने जिम में तोड़-फोड़ करने के साथ ही जिम ट्रेनर से मारपीट की। साथ ही उसकी जेब से पचास हजार रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं महिला ट्रेनर से भी छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। जिसके बाद शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में जब पीड़ित जिम संचालक ने पुलिस से मामले की शिकायत की तो विधायक इरफान सोलंकी उस पर समझौते का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं सपा विधायक के भाइयों की पैरवी करने पहुंचे कैंट से कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी मीडिया से भिड़ गए। बाद में सपा विधायक के भाइयों सहित दस लोगों के खिलाफ चकेरी थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications