सपा नेता की गुंडागर्दी, पहले किया अपहरण फिर अधमरा कर हाइवे पर फेंक दिया
औरैया। यूपी के औरैया जिले में नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पुलिस प्रशासन भी सपा मानसिकता से उबरता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला सामने आया जब जमीनी विवाद के चलते सपा जिला पंचायत सदस्य प्रशांत पाल ने रुरुआ गांव के रहने वाले गोविंद सिंह को घर से न सिर्फ अपहरण कर लिया बल्कि अपने सर्मथकों के साथ डंडो और रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद पीड़ित को मरा समझकर हाईवे किनारे फेंक दिया।

लेकिन काफी चोट के बाद भी गोविंद की सांसे चल रहीं थीं। कुछी देर में गोविंद को होश आया और वह सीधा अजीतमल कोतवाली पुहंचा। पुलिस को घटना के बारे में बताने के बाद ऐसा लग रहा है कि पुलिस सपा नेता के सर्मथन में दिखाई दी और मारपीट और धमकी जैसी मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लीपापोती मे जुट गयी।

पुलिस पहले सुनवाई नहीं कर रही थी लेकिन जब मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा तो कुछ ही घंटो के अंदर अपहरण जैसी धाराएं बढ़ा दी गई। दबंगई कायम करते हुए सपा नेता अब पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से पीड़ित ने घर छोड़ने की बात कही है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications