Video: मैनपुरी में सपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया

मैनपुरी, 08 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा नेता की कार को ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। मैनपुरी में सपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को ट्रक ने ना सिर्फ टक्कर मारी बल्कि 500 मीटर तक उनकी कार को सड़क पर घसीटता चला गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह से ट्रक ड्राइवर कार की घसीटता हुआ आगे जा रहा है। इसी दौरान लोगों ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश की। मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सपा नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। ट्रक ड्राइवर को इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

accident

अच्छी बात यह है कि तकरीबन 500 मीटर तक ट्रक से घसीटते हुए जाने के बाद भी सपा जिलाध्यक्ष को कुछ नहीं हुआ और वह सुरक्षित हैं। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जिस वक्त ट्रक ने कार को टक्कर मारी तो देवेंद्र यादव अकेले कार में थे। देवेंद्र करहल रोड से होते हुए अपने घर जा रहे थे। यह घटना भदावर हाउस के सामने हुई है। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का मैनपुरी से गहरा लगाव है। खुद अखिलेश मैनपुरी से विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+