FIR में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को माफिया बताए जाने पर भड़के अखिलेश यादव, उठाया ये सवाल?

यूपी निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन रोड शो करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को माफिया बताए जाने पर सवाल उठाया।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: यूपी निकाय चुनाव का शोर मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को एफआईआर कॉपी में माफिया बताए जाने सवाल उठाया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान सवाल उठाते हुए पूछा कि एक महिला को माफिया कहना और लिखना ये कहां तक सही है? दरअसल, अखिलेश यादव 9 मई को कानपुर देहात के रसूलाबाद में सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यदुनाथ संखवार के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे।

इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाइस्ता को माफिया लिखना पुलिस की लैंग्वेज नहीं है। बल्कि, मुख्यमंत्री और बीजेपी की लैंग्वेज है। इस दौरान उन्होंने पूछा कि एक महिला को माफिया कहना और लिखना ये कितना सही है?

यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'माफिया' शब्द लगाना पुलिस की भाषा नहीं है। पुलिस को बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चला रहे हैं। ये नफरत फैलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कूड़ा, बंद पड़ी नालियां, जलभराव, सड़कों पर जानवर, महंगी बिजली, हाउस टैक्स जैसे मुद्दों पर यह चुनाव होने जा रहा है।

लेकिन, बीजेपी इन मुद्दों की बातें नहीं कर रही है। अगर मुख्यमंत्री से पूछो कि शहरों में कूड़ा है तो कहते हैं तमंचा, उनसे पूछो कि नाली साफ नहीं हुई है तो वो कहते हैं तमंचा, उनसे कहो कि नौजवान बेरोजगार है तो कहते हैं तमंचा, उनसे कोई सवाल पूछो तो केवल तमंचा बोलेंगे।

Recommended Video

    कानपुर देहात: चुनावी सभा में भाजपा पर गरज उठे अखिलेश यादव, जरा सुनिए

    इस दौरान अखिलेश ने सपा सरकार में हुए कामों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जो ये चौड़ी चौड़ी सड़के बनना शुरू हुई थी, जितना समाजवादी सरकार में बनी उतनी ही बनी उसके आगे नहीं बढ़ी। एंबुलेंस जो चल रही वही एंबुलेंस है जो समाजवादियों ने दी थी, कोई नई एंबुलेंस नहीं चला पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+