'इस फिल्म में गाड़ी पलटने वाले सीन हैं या नहीं...' अखिलेश का 'अजेय ' फिल्म पर तंज

Akhilesh Yadav News Uttar pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ' अजेय ' पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के कार्यों पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।


कार पलटने वाले सीन हैं या नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि क्या इस फिल्म में कार पलटने वाले सीन हैं या नहीं? क्या मुकदमे वापसी वाला मामला है या नहीं? भाषण में बीप का प्रयोग है या नहीं।

akhilesh

फिल्म आते ही फ्लॉप हो गई

सपा सुप्रीमो ने कहा कि एक फिल्म आई है 'अजेय ' । यह फिल्म आते ही फ्लॉप हो गई। जनता ने इसे नकार दिया।

पशुओं की समस्या

जंगली जानवर और आवारा पशुओं की समस्या का इस सरकार ने वादा करने के बाद भी निदान नहीं किया। इनकी मौतें हो रही है। किसानों का भी नुकसान हो रहा है। यूपी के बहराइच, बिजनौर, पीलीभीत में यह प्रमुख समस्या है।


गाय सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि और तो और इस सरकार में गाय भी सुरक्षित नहीं। गौ शालाओं में उनकी मौत हो रही है। जेसीबी से उन्हें दफनाया जा रहा है। क्या है ये सब ?

लूट रहा विभाग

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का वन विभाग सिर्फ लूट रहा ह। सरकार करोड़ो पौधे लगाने का दावा करती है लेकिन कहीं दिखाई नहीं देता। इसके नाम पर वन विभाग सिर्फ लूट रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार तो चरम पर है। हर विभाग में घोटाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+