पहले मां को लाठी-डंडों से पीटा फिर नदी किनारे जिंदा फूंक आया बेटा
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित सांसद आदर्श गांव नगवां में एक युवक ने अपनी सौतेली मां को पहले लाठी-डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। उसके बाद कनहर नदी तट पर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को पूरा घटनाक्रम भी बताया। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अधजले शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

पिता ने पहली पत्नी के रहते की थी दूसरी शादी
नगवां गांव का निवासी पेशे से किसान रामविशुन ने अपनी पहली पत्नी कौशल्या देवी व 6 बच्चों बृजेश कुमार 22, राजेश कुमार 19 वर्ष, संत कुमार 16 , बुलन्द कुमार 14,सरिता 24 वर्ष और विनीता 13 के रहते गांव में ही रह रही एक महिला देवकुमारी उम्र 37 वर्ष से मंदिर में पिछले साल शादी कर ली। 26 जुलाई 2017 को उसके साथ शादी को लेकर किये गए इकरार नामे के साथ गांव में रह रहा था। इस बात से रामविशुन के परिवार वाले नाखुश थे।
आए दिन होने लगा था झगड़ा
राम विशुन के बेटे बुलंद कुमार के अनुसार उसके पिता सप्ताह भर तो कभी 15 दिनों पर घर आते और घर वालों से लड़ते- झगड़ते थे। अक्सर अपने बच्चों से आधी संपत्ति अपनी दूसरी बीबी देवकुमारी को देने का ताना मरते थे। घर के बच्चे अक्सर अपने पिता से दूसरी पत्नी को छोड़ने की बात कहते थे, लेकिन वह नहीं सुनता था। इस बात को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी।
पहले पिटाई की फिर जिंदा जला दिया
आये दिन पिता की मनमर्जी और घर में आकर झगड़ने और तंग करने से आजिज आकर रामविशुन के मझले पुत्र राजेश कुमार ने सारे फसाद की जड़ अपनी सौतेली मां देवकुमारी मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गांव में ही अकेला पाकर पहले लाठी-डंडे से पीटा। जब वह अधमरा हो गई तो कंधे पर लादकर कनहर नदी के तट पर ले गया। वहां पेट्रोल छिड़कर उसे जला दिया।
हत्यारोपित ले गया घटना स्थल पर
दुद्धी कोतवाली पहुंच कर पूरे घटनाक्रम के बारे में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव को बताया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार राजेश ने जब अपनी सौतेली मां को पीटकर जिंदा ही फूंक देने की बात स्वीकारी तो उसी समय उसके बताए स्थान पर पुलिस टीम भेजी गई। वहां महिला का अधजला शव मिला। उसे पीएम के लिए भेज दिया गया।
ये बी पढ़ें- कोटखाई मामला: आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने CBI निदेशक से 9 मई को पेश होने को कहा












Click it and Unblock the Notifications