यूपी: जमीन के लालच में बेटे ने बाप को हथौड़े से पीटा, फिर भी नहीं निकली जान तो मार दी गोली

बुजुर्ग पिता ने जब करीब 45 बीघा जमीन बेटे के नाम करने से इन्कार किया तो कलयुगी बेटे ने पिता को गोली मार दी। खास बात यह है कि आरोपी बेटा 28 साल पहले जमीन के लालच मे अपने चाचा की भी हत्या कर चुका है।

शाहजहांपुर। जिस बेटे को पिता के बुढ़ापे का सहारा बनना था। आज वही कलयुगी बेटा जमीन की लालच में बूढ़े पिता की जान का दुश्मन बन बैठा। बूढ़े पिता ने जब जमीन का टुकड़ा बेटे का नाम नहीं किया तो बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ पिता के सिर पर हमला कर दिया। हथौड़े के हमले से पिता घायल हो गया लेकिन इससे पिता की मौत नही हुई। पिता को जिंदा देख बेटे ने तमंचे से फायरिंग कर दी, गोली पिता के सीने में जा लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। शोर-शराबा सुनकर जबतक घरवाले पहुंचे तबतक आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

यूपी: जमीन के लालच में बेटे ने बाप को हथौड़े से पीटा, फिर भी नहीं निकली जान तो मार दी गोली

बता दें कि यही आरोपी बेटा 28 साल पहले जमीन के लालच मे अपने चाचा की भी हत्या कर चुका है। वहीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं घायल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

घटना शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार में आने वाले बाङूजई मोहल्ले की है यहां के रहने वाले 70 वर्षीय मोहम्मद शान रिटायर्ड टीचर है। उनके चार बेटे और तीन बेटियां है सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 49 साल है। सभी की शादियां हो चुकी है। बुजुर्ग मोहम्मद शान की करीब 45 बीघा जमीन है। इस जमीन पर सबसे बड़े बेटे अब्दुल रहमान की नीयत खराब है और वो पूरी जमीन अपने नाम कराना चाहता है। लेकिन बुजुर्ग पिता के लिए सभी बच्चे एक बराबर है। इसलिए वह अपनी संपत्ति सभी बच्चो मे बराबर से बांटना चाहते है।

बड़े बेटे, अब्दुल रहमान का इसी बात को लेकर पिता से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह अब्दुल रहमान ने अपने बुजुर्ग पिता से जमीन अपने नाम करने के लिए कहा जिसका पिता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साए बेटे ने पिता पर हथौड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बेटे का इतने भर से जब दिल नही भरा तो उसने पिता को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर मेहराज अहमद ने घायल को रेफर कर दिया है। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पिटाई करने की कला में 'सर्व गुण संपन्न' पुलिसवाला, देखिए VIDEO

घायल बुजुर्ग पिता मोहम्मद शान ने बताया कि आज वह अपने घर मे बैठा था। उसके चार बेटे है जिसमे तीन बेटे काम करने गए हुए थे। तभी बड़ा बेटा आया और 45 बीघा जमीन अपने नाम करने की जिद करने लगा। जब मैंने जमीन को सभी बच्चो में बराबर से बांटने की बात तो वह गुस्सा हो गया और घर मे रखा हथौड़ा लेकर आया और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा जिससे वह जमीन पर गिर गए। लेकिन उसका बेटा तो उसे मारना चाहता था। इसलिए उसने उसके बाद तमंचे से उनपर गोली चला दी। फायर की आवाज होने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर उसके पड़ोस के लोग घर मे आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि बुजुर्ग पिता को उसके ही बेटे ने गोली मारकर घायल कर दिया है। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है और साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+