शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

असली मम्मी को घर ले आओ और दूसरी मम्मी को घर से निकाल दो। एक साल से बेटी पिता पर दवाब बना रही थी और ये बात पिता को पसंद नहीं थी। इसीलिए बेटी को पहले जहर दिया गया और फिर जिंदा जला दिया गया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को जला कर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पिता ने इस घटना को अंजाम अपने ही एक प्राईवेट स्कूल में दिया। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। बताया जा रहा है की पिता को अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी रात भर घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। स्कूल में किसी की जले हुए शव पर नजर पड़ी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल से जले हुए शव को बरामद कर लिया है। वहीं फरार आरोपी पिता की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

घटना पुवायां थाना क्षेत्र के भिलावा गांव की है। यहां के रहने वाले मनोज यादव एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं, जिसका नाम है राजधानी पब्लिक स्कूल। जानकारी के मुताबिक मनोज यादव ने दो शादियां की हैं और दोनों ही पत्नियों को अपने साथ रखना चाहता है। पहली पत्नी रेखा यादव से उसका एक आठ साल का बेटा और 14 साल की बेटी शालिनी यादव है। दोनों ही बच्चे पिता के ही स्कूल में पढ़ते हैं। एक साथ दो पत्नी रहे ये बात पहली पत्नी को नागवार गुजरी और एक साल पहले पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने मायके रहने लगी और उसकी पत्नी को मनोज यादव अपने साथ रखने लगा।

शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

पत्नी रेखा यादव का आरोप है की उसकी बेटी शालिनी अपने पिता मनोज यादव पर दवाब बनाती थी की उसकी असली मम्मी को घर ले आओ और दूसरी मम्मी को घर से निकाल दो। एक साल से बेटी पिता पर दवाब बना रही थी। ये बात पिता को पसंद नहीं थी। आरोप है की इसके बाद बीती रात उसकी बेटी को पिता मनोज यादव ने पहले जहर दिया, उसके बाद अपने ही स्कूल में लाकर उसको मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया और इसके बाद वो फरार हो गया।

शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

वहीं ग्रामीणों की माने तो बीती रात अचानक स्कूल से धुआं निकलते देख गया। कुछ देर में स्कूल से आग की लपटें भी दिखने लगी जिससे ऐसा लगा की स्कूल में आग लग गई है। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर जब स्कूल में देखा गया तो वहां पर बच्ची को आग लगाई गई थी। इतनी देर में बच्ची पूरी तरह से जल चुकी थी। फौरन ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो देखा स्कूल के प्रबंधक की बेटी शालिनी यादव का शव है। सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर शालिनी स्कूल के अंदर कैसे पहुंची? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले की जांच शुरू कर दी है, घटना के बाद फरार आरोपी पिता की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: बेटी ने की असली मम्मी लाने की जिद तो पिता ने जिंदा जलाकर मार डाला

वहीं इस मामले को पुलिस बेटी के प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। साथ ही पुलिस की जांच इस ओर इशारा कर रही है की बेटी शालिनी यादव का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक पिता को लग गई। उसके बाद गुस्से में आकर पिता ने अपनी बेटी को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+