देर से आने पर दोहरा हत्याकांड, पत्नी ने रखा था करवाचौथ व्रत... फिर बेटे ने माँ-बाप को क्यों काट डाला ?
रामलला की नगरी अयोध्या में करवाचौथ की रात एक कलयुगी बेटे ने अपने माँ-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि करवाचौथ के दिन घर में देर से आने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
बता दें कि यह पूरी घटना मिल्कीपुर विधानसभा के इनायत नगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागरपट्टी पंधिला की है। यहां 55 वर्षीय मृतक राजमणि तिवारी और उनकी 53 वर्षीय पत्नी सरोज अपने दो बेटों के साथ रहते थे। एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती करवाचौथ की रात मृतक राजमणि तिवारी के बड़े बेटे बालेंद्र तिवारी की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। लेकिन रात में पूजा और चाँद निकलने के बाद भी बालेन्द्र घर नहीं पहुंचा। उसकी पत्नी काफी देर तक उसका इंतजार करती रही।

इसके बाद जब बालेन्द्र घर पहुंचा तो उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख बालेन्द्र के माता-पिता बीच में आए और बालेन्द्र को रोकने की कोशिश की। इसी पर बालेन्द्र खिस्या गया और उसने अपने माँ-बाप को बरामदे में सोते समय करीब सवा बजे फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
फिलहाल पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घर में दो-दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications