पिता के साथ पहले तो बैठकर पी शराब बाद में कर दी हत्या, फिर पहुंच गया थाने

मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र के गांव कोटा में रविवार की दोपहर एक बेटे ने अपने ही पिता की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

son killed his father after drinking alcohol

जानकारी के मुताबिक थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित गांव कोटा निवासी 50 वर्षीय कुल्ली उर्फ़ होरीलाल और उसके छोटे बेटे ने पहले तो बैठकर शराब का सेवन किया और उसके बाद ये लोग घर आ गए घर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में बेटे ने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी।

son killed his father after drinking alcohol

खुद ही पहुंचा पुलिस के पास

आकाश ने पिता की हत्या के बाद पड़ोसियों को बताया कि पिता से तंग आकर उसने उनको मार डाला। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा खुद नियति पुलिस चौकी पहुँच गया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसएचओ सुबोध कुमार और क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भी पहुंच गए। फिलहाल आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- लॉकअप में मौत: बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने ली परिवार की जिम्मेदारी

पुलिस की पूछताछ जारी, आखिर क्यों की अपने ही पिता की हत्या

घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। सभी इस हत्याकांड से हैरत में हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक एक होटल पर मजदूरी का काम करता था। मृतक के बड़े बेटे देवेन्द्र ने थाना वृंदावन में अपने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है कि आखिर उसने अपने ही पिता की हत्या क्यों की।

ये भी पढ़ें- अश्लील वीडियो देख 4 नाबालिग लड़कों ने 4 साल की बच्ची से की रेप करने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+