हनीट्रैप में आया बीजेपी MLA का बेटा, लखनऊ से 'शिवानी' की मिस कॉल से शुरु हुई थी कहानी; 10 लाख की डिमांड से होश उड़े

यूपी में एक भाजपा विधायक का बेटा एक लड़की की 'मीठी-मीठी बातों' में इस कदर फंसा कि 10 लाख रुपए मांगे जाने लगे। लड़की की ओर से उसे कहा गया कि या तो रुपए दे वरना उसकी बातचीत की वॉइस रिकार्डिंग, वाट्सएप चैट आदि सब वायरल कर दिए जाएंगे। जानिए, आखिर क्यों किसी लखनऊ की शिवानी से करीब एक महीने पहले बातचीत शु

हरदोई। उत्तर प्रदेश में एक भाजपा विधायक के बेटे का हनीट्रैप का शिकार बनने का मामला सामने आया है। रवि प्रकाश हरदोई जिले की गोपमाऊ सीट से विधायक श्यामप्रकाश के बेटे हैं, उन्होंने पुलिस थाने में 3 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक पुत्र का कहना है कि एक लड़की की ओर से 10 लाख रुपए मांगे गए थे।

son of BJP mla Grabbed by honey-trap in uttar pradesh

चैटिंग से शुरू हुई कहानी
जानकारी के अनुसार, रवि प्रकाश को लखनऊ से शिवानी मिश्रा के नाम से मिस कॉल आई थी। जिससे बात शुरू हुई तो टेलीफोनिक और ऑनलाइन चैट भी होने लगी। इसके बाद दोनों के बीच अंतरंग मैसेज भेजे जाने लगे। कुछ समय बाद युवती की ओर से प्रकाश को बातचीत की वॉइस रिकार्डिंग व वाट्सएप चैट वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। युवती ने कहा कि या तो पैसे दें वरना सब लीक कर दूंगी।

son of BJP mla Grabbed by honey-trap in uttar pradesh

इसके बाद भाजपा विधायक के बेटे ने दो बार में 59 हजार रुपये उसको दिए। वह रुपए लेने के बाद शनिवार को फिर युवती की ओर से रुपये मांगे गए। जिसके बाद प्रकाश की ओर से टड़ियावां थाने में 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ में अरबाज नाम का आरोपी घायल हो गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

son of BJP mla Grabbed by honey-trap in uttar pradesh

ये भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड के बाद पंचायत हुई, दबंगों ने पुलिस के सामने ही पीड़ितों को मारे जमकर लाठी-डंडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+