यूपी: ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने सेना के जवान को लाठियों से पीटा, देखें वीडियो
बलिया। यूपी के बलिया में फेफना बाजार स्थित पुलिस पिकेट के पास शनिवार को उस समय लोग सन्न रह गए जब एक सेना के जवान को पुलिस सिपाहियों ने जमकर लाठियों और लात घूंसों से पीटा। पुलिस द्वारा सेना के जवान की पिटाई देख वहां सड़क पर जाम लग गया। पुलिस की माने तो पिकेट के पास कार खड़ा करने को लेकर यह विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

सेना की सम्मान की बात देश के प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक करते हैं। लेकिन फेफना थाना क्षेत्र के मिलिकनवा गांव निवासी सुनील यादव जो की सेना में नौकरी करते हैं। वे अपनी कार से फेफना तिराहे पर आए और अपनी कार को खड़ा करने लगे। पिकेट के पास सिविल ड्रेस में खड़े सिपाही से कुछ पूछने के लिए बुलाया। सिपाही संजय ने कहा की तुम आओ मैं सिपाही हूं।
बातों-बातों में सेना के जवान और सिपाही के बीच विवाद बढ़ गया और सिपाही ने सुनील को दो थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया। सेना का जवान सुनील यादव अपनी कार वापस लाकर दुबारा सिपाही से भीड़ गया। उसके बाद थाने के अन्य सिपाहियों ने लाठियों से सेना के जवान की सरेआम धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो क्लिप बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ समय बाद थाना के एसआई और अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और नशे में धुत सेना के जवान को गिरफ्तार कर ले गए।
सीओ सीटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, पिकेट के पास वाहन खड़ा करने को लेकर यह विवाद हुआ था। पिकेट पर तैनात सिपाही द्वारा मना करने पर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सुनील सेना में जीडी के पद पर तैनात है फिलहाल यह छुट्टियों में अपने घर आया हुआ है।
ये भी पढ़ें- यूपी: योगी के गढ़ में धर्म परिवर्तन से गरमाया महौल, प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications