आबादी पर आई रिपोर्ट को लेकर स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर प्रहार- इनके राज में हिंदुओं को प्रताड़ित किया गया
UP Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें हिंदुओं की घटती जनसंख्या का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के हवाले से केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
स्मृति ईरानी ने देश की आबादी पर रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद आए अध्ययन में हिंदुओं की जनसंख्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कांग्रेस की ये ही परंपरा रही है। हिंदुओं पर अत्याचार करना कांग्रेस की परंपरा रही है। हिन्दू समाज की प्रताड़ना, हिन्दू समाज को वंचित रखना, हिन्दू समाज और सनातन का अपमान करना।
उन्होंने कहा ये आंकड़ा प्रतिबिंब है कि कांग्रेस के राज में किस प्रकार हिन्दू समाज पर सामाजिक प्रहार हुए हैं। हमारे समाज को जाति के आधार पर बांटने की कवायत हुई है। ये उसी का साक्ष्य है।
#WATCH अमेठी: आबादी को लेकर पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "कांग्रेस की यही परंपरा रही है...हिन्दू समाज की प्रताड़ना, हिन्दू समाज को वंचित रखना, हिन्दू समाज और सनातन का अपमान करना। ये आंकड़ा प्रतिबिंब है कि कांग्रेस के राज में किस… pic.twitter.com/2NR0LqG8o4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications