'...ना पहाड़ियां, ना Beach फिर भी 80 प्रतिशत यूजर्स ने खोजा अयोध्या में ठिकाना', जानिए वजह
राम नगरी में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दुनिया उन टॉप प्लेस पर शामिल हो गया है, जहां टूरिस्ट पहुंचना चाहते हैं। नववर्ष पर पर्यटकों की भीड़ और राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इस बीच न्यू ईयर के मौके पर यानी 31 दिसंबर की रात 12 बजे लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए लोग के न्यू ईयर विश करने का तरीका बेहद यूनिक था।
रामनगरी अयोध्या में नए साल 2024 के स्वागत के बीच 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। इस दौरान लता मंगेशकर चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। नववर्ष की पूर्व संध्या यानी रविवार को रात 11 बजे शहर के प्रतिष्ठित चौराहे पर अयोध्या के अलावा यूपी के अन्य और जिलों व दूसरे राज्यों के लोगों ने घड़ी में रात के 12 बजे, कई लोगों ने "हैप्पी न्यू ईयर" के नारे लगाए। इसके साथ ही लोगों ने "जय श्री राम" के नारे भी लगाए।

रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "न पहाड़ियां, न समुद्र तट! आज 80 प्रतिशत अधिक यूजर्स अयोध्या में ठहरने की जगह खोज रहे हैं।"
रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "न पहाड़ियां, न समुद्र तट! आज 80 प्रतिशत अधिक यूजर्स अयोध्या में ठहरने की जगह खोज रहे हैं।"
भारत में होटल बुकिंग साइट की अग्रणी कंपनी OYO के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को, 80 प्रतिशत अधिक ओयो एप यूजर्स ने अयोध्या में ठहरने के लिए कमरों की खोज की। रितेश में दावा किया कि अयोध्या भारत में सबसे बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर उभरकर सामने आएगा।
नए वर्ष 2024 से ठीक एक दिन पहले शाम यानी 31 दिसंबर की शाम ओयो एप पर सर्च की गई होटल डिटेल को डेटा शेयर करते हुए रितेश अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि अयोध्या एक पर्यटन स्थल के तौर पर उभरकर सामने आया है। हिल स्टेशनों और समुद्री किनारों की तुलना में अयोध्या में अधिक बुकिंग देखने को मिले हैं। अग्रवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 31 दिसंबर को, 80 प्रतिशत अधिक उपयोगकर्ताओं ने अयोध्या में ठहरने के लिए कमरों की खोज की।












Click it and Unblock the Notifications