बड़ी लूट की खातिर बेरहम हत्या करने वाले गैंग के 6 राक्षस गिरफ्तार
प्रदेश में इनकी दहशत दिन-पे-दिन बढ़ती जा रही थी, कई जिलों में ये लूट की खातिर बेरहमी से बार-बार हत्या करते आए हैं।
अमेठी। महीने भर पहले मोहनगंज थाना क्षेत्र में मां-बेटे के डबल मर्डर केस में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस में जहां मां-बेटे की ईंट से कूचलकर हत्या की गई थी वहीं बाद में बदमाशों ने लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इस घटना के बाद भी ऐसी ही एक और घटना को अंजाम दे चुके हैं। जबकि इनके विरुद्ध गैर जिलों में भी हत्या और डकैती का मुकदमा दर्ज है।

अमेठी के मोहनगंज थाना अंतर्गत जामोदीप गांव में 23 मई की रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे मदन (32) और उसकी मां श्यामा देवी (63) की बड़ी बेरहमी से ईंट से कूचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया है। बड़ी वारदात को अंजाम पाने के कारण आईजी फैजाबाद के साथ जिला पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद से ही पुलिस वारदात के खुलासे के लिए लगी थी कि एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी व सीओ के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में ओम प्रकाश उर्फ जगदीश, कल्लू ऊर्फ वीरेंद्र, टिलकू उर्फ समर बहादुर, आशीष उर्फ नन्हा, मुकेश उर्फ अरविंद, सुरेश उर्फ मनोज गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने उन्नाव, हरदोई, लखनऊ आदि स्थानो पर हत्या की बात कबूली है। उधर पुलिस जिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है उन आरोपियों को पुलिस तीन दिनों से लेकर पूछताछ कर रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए और उसका फैसला वो खुद कर देंगे।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications