यूपी: गलत इंजेक्शन लगने से 8 बच्चों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीतापुर के एक गांव में बच्चों को टीके लगाये गए थे। टीकाकरण के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 7 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे की मौत पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और मामले की जांच के आदेश दिए है।

सीतापुर के बड़ागांव भुर्जिया गांव में शनिवार को एएनएम और आशा बहू ने गांव के तकरीबन एक दर्जन से अधिक बच्चों को टीके लगवाये थे। परिजनों का आरोप हैं कि टीकाकरण की टीम ने गांव के 2 माह तक के मासूम बच्चों को टीके लगाये और बुखार आने पर कोई भी दवाई न देने की बात कहकर चले गये। देर रात बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन परेशान हो उठे और डायल 100 को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 8 बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया।
बता दें कि इलाज के दौरान लक्ष्मण के 2 माह पुत्र अर्पित की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य बच्चों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की हालत बिगड़ने की जानकारी पाकर कई घटों के बाद पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के सीएमएस ने बच्चों का हाल जाना। घटना पर सीएमएस एके अग्रवाल का कहना है कि टीकाकरण से बच्चों की मौत होने उचित नही हैं लेकिन बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा हैं जिससे बच्चे की मौत की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकें। वहीं परिजनों ने टीकाकरण करने गयी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: लॉकअप के अंदर आरोपी ने काटी गर्दन, बोला-पुलिस की वजह से किया ऐसा
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications