लॉकअप के अंदर आरोपी ने काटी गर्दन, बोला-पुलिस की वजह से किया ऐसा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ के आरोपी ने लॉकअप के अंदर अपनी गर्दन और हाथ की नस काट ली। लॉकअप के अंदर हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अवस्था में आरोपी विकास उर्फ मैडी ने कहा कि पुलिस की प्रताड़ना से तंगा आकर उसने ऐसा कदम उठाया है।

accused cut his neck inside the lockup

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक विकास को पुलिस तीन दिन पहले छेड़छाड़ के मामले में पकड़कर थाने लाई थी। शनिवार को विकास ने लॉकअप के अंदर ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। विकास की मौसी चन्दा ने आरोप लगाया है की बेटे के ससुर ने पारिवारिक विवाद के चलते जबरन साली से छेड़छाड़ के आरोप में उसे जेल में बंद करा दिया। आरोप है कि इसके लिए बेटे के ससुर राजकुमार ने चौकी इंचार्ज भूपेंद्र गौतम को मोटी रकम भी दी हैं।

वहीं, पीड़ित विकास उर्फ मैडी ने बताया कि पुलिस पिछले तीन दिनों से थाने में बैठाकर प्रताड़ित कर रही है। न तो पुलिस उसे छोड़ रही न ही उसका चालान कर रही है। उसने बताया कि चौकी इंचार्ज ने पैसे की डिमांड की पैसा नहीं दिया तो पूरे लॉकअप में झाड़ू लगवाकर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।

सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों भाई को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इस दौरान ही इनमें से एक ने अपनी गर्दन ब्लेड से काट ली। अब रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज इस बात की जांच कर रहे हैं कि चौकी के अंदर ब्लेड कहां से आया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच भी की जाएगी कि उन दोनों आरोपियों को तीन दिन से चौकी में क्यों बंद कर के रखा गया था।

ये भी पढ़ें: घर से 3 साल पहले भटकी लड़की इस तरह आई वापस, रुला देने वाली है पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+