यूपी: बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी भाई की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतका की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो मृतक रामू प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Sister murdered brother with lover in Hardoi

16 फरवरी 2018 को हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के वजीराबाद निवासी राजाराम ने अपने पुत्र रामू की हत्या का मामला दर्ज कराया था। रामू का शव फांसी के फंदे पर उसी की शर्ट से लटकता हुआ मिला था। घटना के खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ संडीला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित सिंह भदोरिया को लगाया था। एसएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की बहन सुमन और उसके प्रेमी बृजेश को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि सुमन और बृजेश दोनों एक दुसरे से प्यार करते है। मृतक रामू प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था और दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने की सलाह दी थी। रामू को अपने प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर सुमन से उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। सुमन ने अपने प्रेमी बृजेश के साथ मिलकर रामू की हत्या की साजिश रची और अपने सगे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को उसी के शर्ट से फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+