UP Voter List: बिछड़े अपनों को जोड़ रहा SIR अभियान, 2003 वोटर लिस्ट के सहारे परिवार में लौट रहे लोग
SIR Campaign In UP: उत्तर प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान ने एक अनोखा सामाजिक असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हो रहे मतदाता सूची सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कई कारणों से सालों पहले परिवार से अलग हो चुके लोग परिवार से मिलने में सफल हो रहे हैं।
अब 2003 की वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए अपने परिवारों से दोबारा संपर्क कर रहे हैं। पढ़िए कैसे सालों से परिवार से दूर हुए लोग मतदाता सूची सत्यापन की इस प्रक्रिया के कारण अपने परिवार से मिल रहे हैं...

15 साल बाद माता-पिता से बात
जोगी नवादा की रहने वाली स्नेहलता (40) ने करीब 15 साल पहले अपने परिवार से नाता तोड़ दिया था। वह अपने प्रेमी ओमकार चौधरी के साथ घर छोड़कर चली गई थी और फिर कभी अपने माता-पिता से संपर्क नहीं किया।
SIR अभियान के दौरान जब अधिकारियों ने उनसे 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज EPIC ID मांगी, तो उन्हें कुछ याद नहीं था। अंततः मजबूर होकर उन्होंने वर्षों बाद अपने माता-पिता को फोन किया। यह कॉल सिर्फ एक जानकारी नहीं, बल्कि रिश्तों के लिए भी दरवाज़ा फिर से खोलने वाली साबित हुई।
SIR बन रहा है टूटे रिश्तों को जोड़ने का माध्यम
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, खासकर लव मैरिज वाले। अधिकारी बताते हैं कि SIR प्रक्रिया सुचारू है, क्योंकि अधिकांश जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि पुरानी जानकारी नहीं मिलती, तो आवेदक SIR के फॉर्म में तीसरा विकल्प (अन्य श्रेणी) चुन सकते हैं।
वहीं बुलंदशहर की सुलेखा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा- वो विवाह के बाद इस्लाम अपनाकर रिहाना नाम से बरेली के फरीदपुर में रह रही हैं, ने भी लगभग 10 साल से अपने परिवार से बात नहीं की थी। लेकिन SIR फॉर्म में पिता का EPIC नंबर अनिवार्य होने पर उन्होंने अपनी मां को फोन किया। सालों बाद हुई यह बातचीत बेहद भावुक रही, जिसे सुनकर मां-बेटी दोनों रो पड़ीं।
SIR अभियान सिर्फ मतदाता सूची का सत्यापन नहीं कर रहा, बल्कि बिछड़े परिवारों को जोड़ने का पुल भी बन रहा है। 2003 की वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी जुटाने की मजबूरी के चलते कई लोग वर्षों बाद अपने घरवालों से बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications