Job In UP: सिपाही बनने का मौका, इतने हजार पदों पर होगी भर्ती, ये होंगे पात्र
Sipahi Bharti Latest News Hindi Prayagraj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें सिपाही बनने का मौका मिलेगा। सिपाही के 14 हजार से अधिक पद और बढ़ाए गए हैं। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं -
केंद्रीय सशस्त्र बल और एसएसएफ कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफल मैन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती सहित कुल 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग को विभिन्न विभागों से मिली संशोधित सूची में 14209 पदों का इजाफा हुआ है। 5 सितंबर को जब ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए तो रिक्त पद 39481 थे। पहले पुरुष और महिला के पद क्रमशः 35612 व 3869 थे जो अब क्रमशः 48320 व 53790 हो गए हैं। CISF के पदों में सर्वाधिक 9426 की बढ़ोतरी हुई है। बढ़े हुए 14209 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिपाही बनने के लिए, आपको न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा, आपको एक शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी गुजरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications