Mahakumbh Baghdad: महाकुंभ में दारोगा अंजनी राय की मौत, भगदड़ की अफवाह निकली झूठी
Mahakumbh Baghdad 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की सुबह मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि भगदड़ में तैनात उप निरीक्षक (दारोगा) अंजनी कुमार राय की भी मौत हुई है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली।
महाकुंभ भगदड़ में दारोगा की मौत की क्या है सच्चाई?
दरअसल, यह सही है कि अंजनी कुमार राय की मौत महाकुंभ में हुई, लेकिन उनकी मृत्यु भगदड़ के कारण नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमार राय बहराइच जिले में तैनात थे और महाकुंभ मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। 29 जनवरी को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद अब महाकुंभ जाना नहीं आसान! कहीं बॉर्डर सील तो कहीं रूट बदले? जानें अब क्या करें?

कौन थे अंजनी कुमार राय? who was Anjani Kumar Rai?
अंजनी कुमार राय मूल रूप से गाजीपुर के निवासी थे और फिलहाल बहराइच में तैनात थे। उनका परिवार गोरखपुर में रहता है। उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर है और वे महाकुंभ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
क्या बोले बहराइच एएसपी?
बहराइच जिले के एडिशनल एसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने स्पष्ट किया कि अंजनी कुमार राय महाकुंभ में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनका पोस्टमॉर्टम किया गया है। परिजनों की सहायता के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है।
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भगदड़ में मौत की अफवाह गलत साबित हुई है। अंजनी कुमार राय की मौत स्वाभाविक रूप से तबीयत बिगड़ने के कारण हुई थी, न कि भगदड़ के चलते। इस प्रकार, अफवाहों पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications