UP: योगी कैबिनेट सरकारी डॉक्टर्स के रिटायरमेंट उम्र को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला, मिल सकती है यह खुशखबरी
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकारी डॉक्टर्स की रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकारी डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ सकती है। वर्तमान समय में डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है जिसे बढ़ाकर 65 साल करने की योजना बनाई गई है। इस पर आज कैबिनेट की मुहर के बाद लागू किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में लगभग 19,500 पद हैं। इन पदों में से सिर्फ 11,500 पदों पर ही डॉक्टर्स तैनात हैं। ऐसे में सरकारी डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र में इजाफा होने से खाली पदों को भरने में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट से मंजूरी दी जा सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक, शहरों में 150-150, मध्यम शहरों में 100-100 और छोटे शहरों में 50-50 बसें चलाए जाने की योजना है इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण से संबंधित सीएम ग्रिड योजना के नाम से नई योजना को भी मंजूरी दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications