79वें जन्मदिन पर 79 किलो का केक काटेंगे मुलायम सिंह यादव, सैफई में होगा 'विराट दंगल'

इटावा। मुलायम सिंह यादव अपने समय पर पहलवान थे। शिवपाल यादव अपने बड़े भाई की पसंद-नापसंद को बखूबी जानते हैं और इसलिए उन्होंने 22 नवंबर को सैफई में मुलायम के जन्मदिन के मौके पर 'विशाल दंगल' का आयोजन किया है। वहीं यूपी के इटावा सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के लिए जनपद के सपा नेताओ कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर व फल वितरण करके मुलायम के जन्मदिवस की तैयारी कर ली है। सपा अध्यक्ष ने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर जनपद के सपा नेता कार्यकर्ता जुटेंगे और सपा के 2 दर्जन वरिष्ठ नेताओं को समान्नित भी किया जाएगा। मुलायम के आने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने बताया अभी कोई उनका प्रोटोकॉल नहीं मिला है।

shivpal yadav will host virat dangal in safai on mulayam singh yadav birthday

22 नवंबर को मुलायम सिंह का 80वां जन्मदिन उनकी जिंदगी में खास मायने रखता है। इस अवसर पर होbने वाला आयोजन उनके बेटे अखिलेश यादव और छोटे भाई शिवपाल यादव के लिए भी विशेष मायने रखता है। वहीं लखनऊ से चलकर शिवपाल सिंह यादव सैफई में होने वाले इस दंगल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सैफई में मुलायम सिंह यादव 79 किलो का केट काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता नेताजी के जन्मदिन की खुशी में केक काटेंगे।

shivpal yadav will host virat dangal in safai on mulayam singh yadav birthday

बता दें कि पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने नेताजी के सम्मान में इस दिन विशाल 'दंगल' आयोजन करने की घोषणा की है। भाई के जन्मदिन पर शिवपाल धर्मनिरपेक्षता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर 22 नवंबर को सैफई में राजनीतिक 'दंगल' भी देखने को मिलेगा। कारण ये है कि शिवपाल सिंह यादव ने ऐलान किया है कि मुलायम के जन्मदिन पर सैफई में वह भव्य दंगल आयोजित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+