भाजपा पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- यूपी में नहीं चलेगी महाराष्ट्र की रणनीति, ऑपरेशन लोटस होगा फेल
महाराष्ट्र में एनसीपी के भीतर फूट के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की अंदरूनी कलह के कयास लगाए जा रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट जैसे हालात जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी हो सकते हैं क्योंकि यहां समाजवादी पार्टी में कई नेता पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज हैं।
ओम प्रकाश राजभर के बयान के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं सफल होगा। एनडीए को सपा को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिवपाल ने कहा कि 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी विपक्ष के साथ एकजुट है। महाराष्ट्र जैसी स्थिति यूपी में लाने की भाजपा की कोशिश सफल नहीं होगी।

शिवपाल ने कहा कि मेरे और अखिलेश के बीच कोई मतभेद नहीं है, जो भी वो भूतकाल है, हम साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। एनडीए हमारी एकता से सावधना है, वह चुनाव से पहले विपक्षी दल और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।
विपक्षे के साथ गठबंधन को लेकर शिवपाल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में विपक्षी एकता के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए हमारे दरवाजे सभी दलों के लिए खुले हैं। यह साफ है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ हाथ मिला सकती है, फिलहाल हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे।
इसे भी पढ़ें- NCP Political Crisis Live: शरद पवार के गुट ने विधायकों को जारी किया व्हिप, आज होगा शक्ति प्रदर्शन
दरअसल आरएलडी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शिरकत नहीं की थी, जिसके बाद शिवपाल ने कहा कि आरएलडी सपा के साथ है। जयंत चौधरी ने सोमवार को साफ किया है कि वह अगली विपक्ष की बैठक में शिरकत करेंगे। सपा-आरएलडी गठबंधन मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराएगी।
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समाजवादी पार्टी का क्या स्टैंड है इसपर शिवपाल ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा इसलिए उठा रही है कि वह मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर सके। सपा चीफ अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि हमारी पार्टी इसके खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications