NCP Political Crisis Live: NCP संकट के बीच सीएम शिंदे के आवास से देर रात निकले फडणवीस
NCP Political Crisis News Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कई बागी विधायकों ने महाराष्ट्र की एनडीए सरकार को समर्थन दे दिया है, लेकिन अभी असली 'जंग' बाकी है। शरद पवार और अजित पवार पार्टी के भीतर अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। फिलहाल अजित पवार भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं NCP प्रमुख शरद पवार आज दिल्ली में हैं। शरद पवार यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे।
पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
NCP बोली- 27 राज्यों में सभी समितियां शरद पवार के साथ
NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दावा करते हुए पीसी चाको ने कहा कि पार्टी की 27 राज्य समितियों में से एक ने भी नहीं कहा है कि वे शरद पवार के साथ नहीं हैं। संगठन बरकरार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने आज 8 प्रस्ताव पारित किये। समिति ने शरद पवार पर भरोसा जताया है।
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक कल मुंबई में होगी
बीजेपी विधायक दल की बैठक कल मुंबई में होगी। बैठक में सभी विधायकों और विधान पार्षदों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में हाल ही में होने वाले कैबिनेट विस्तार के बाद विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और अन्य मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी।
पवार के दिल्ली आवास पर पहुंचे 13 प्रमुख NCP नेता
एनसीपी नेताओं का पार्टी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पीसी चाको, जितेंद्र आव्हाड, फौजिया खान और वंदना चव्हाण समेत 13 एनसीपी नेता दिल्ली में पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे हैं।
NCP Politrical Crisis : शरद पवार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ''मुझे इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है कि उनकी (अजित पवार) पार्टी में क्या हो रहा है या आंतरिक रूप से क्या हो रहा है...। ये उनकी पार्टी का मामला है। मुझे लगता है कि शरद पवार को कुछ आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है...।''
महाराष्ट्र में बेहद अनिश्चिचतता की स्थिति बनी हुई: पृथ्वीराज चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ''यह मामला NCP का अंदरूनी मामला है लेकिन राज्य की महा विकास अघाड़ी पर इसका असर पड़ेगा। यह रणनीति दिल्ली में तय हुई थी कि अजीत पवार को साथ लेना है, हमारी जानकारी है कि 1-2 महीने के अंदर एकनाथ शिंदे के खिलाफ कार्रवाई चल रही है उसमें ये निलंबित होंगे। दल-बदल कानून का उल्लंघन हुआ जिसमें बचने की उम्मीद नहीं है और यह 16 विधायक चले जाएंगे तो नए मुख्यमंत्री की आवश्यकता होगी। ऐसी स्थिति में भाजपा के अंदर अजीत पवार पर विश्वास किया गया है। महाराष्ट्र में बेहद अनिश्चिचतता की स्थिति बनी हुई है। आंकड़ा बहुत ज़्यादा है लेकिन कुर्सी के लिए हो रही खींचतान और नाराज़गी से कोई भी गुट खुश नहीं है।''
अजित पवार से मिलने के बाद क्या बोले रामदास अठावले?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ''मैं आज अजित पवार से मिला...उन्होंने सही फैसला लिया है। मैं कई सालों से उनके साथ हूं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो या दलित, पीएम मोदी को सभी का समर्थन प्राप्त है...अजित पवार ने मुझे बताया कि उनके मन में यह विचार काफी समय से था। बीजेपी के साथ आने के लिए (एनसीपी के भीतर) 2-3 बैठकें भी हुईं लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।''
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली आएंगे शरद पवार
शरद पवार आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है, "सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है और भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया।"
सुप्रिया सुले ने बिना नाम लिए अजित पवार पर बोला हमला
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बिना नाम लिए अजित पवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारा अनादर करें, लेकिन हमारे पिता शरद पवार का नहीं करें। यह लड़ाई भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि वास्तविक एनसीपी शरद पवार के साथ है और हमलोग उसके असली नेता हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications