सपा की कलह पर शिवपाल यादव ने खुलकर बताया अपना फैसला, कहा- आल इज वेल
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में मची अंदरूनी कलह धीरे-धीरे शांत होती दिख रही है। तीन अहम विभाग छीने जाने से नाराज शिवपाल यादव बुधवार को देररात पूरे मामले में अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति कोई नाराजगी नहीं है।

शिवपाल ने कहा, 'मैं नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के निर्देश चाहता था और मुझे मिले भी हैं। हमें पार्टी में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है।'
अखिलेश से टकराव पर भी दी सफाई
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से टकराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'कोई नाराजगी नाराजगी नहीं थी, जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और नेताजी देंगे उसका पालन करना है। ये उनका अधिकार है।'
क्या है विवाद?
बता दें कि अखिलेश यादव की ओर से अपने करीबी मंत्रियों और फिर मुख्य सचिव को हटाए जाने पर शिवपाल नाराज थे। उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद छीनकर शिवपाल यादव को नया अध्यक्ष बनाया गया। इससे नाराज अखिलेश यादव ने कुछ ही घंटों के अंदर शिवपाल से तीन अहम विभाग छीन लिए।












Click it and Unblock the Notifications