'अखिलेश के चाचा थे, हैं और रहेंगे': शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- 'साथियों की करें चिंता'
CM Yogi, Akhilesh Yadav And Shivpal Yadav News Uttar Pradesh: विधानसभा बजट सत्र के दौरान अपना भाषण देते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का नाम लेते हुए उन पर कई तंज कसा था। इसी का जवाब शिवपाल यादव ने विभानसभा में अपने भाषण के दौरान दिया ।
अखिलेश के चाचा थे,हैं और रहेंगे शिवपाल यादव ने विधानसभा में कहा कि कभी-कभी नेता सदन को मेरी बहुत चिंता हो जाती है। ऐसा प्रतीत होता है मानों सदन में कोई कार्यक्रम चल रहा हो 'चाचा पर चर्चा'। आपके माध्यम से कहना चहूंगा कि चाचा ''पीडीए के थे,हैं और रहेंगे। समाजवादी थे,हैं और रहेंगे। अखिलेश के चाचा थे,हैं और रहेंगे।'' अध्यक्ष जी वित्त मंत्री आप को चुनाव में पता लग ही गया। जब कोई फतवा मिलता है तो बोल ठीक हो जाता है।

नहीं तो फिर आ जाएंगे शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता सदन हमसे ज्यादा साथियों की चिंता करें। जिन्होंने अभी-अभी दिल और दल बदला है। नहीं तो वे फिर आ जाएंगे।
जब चाहूंगा, जहां चाहूंगा, जिस सूची में पहुंच जाऊंगा मैं बताना चाहूता हूं कि नेता सदन सब जगह चाचा को ढ़ूढ रहें हैं। सूची में नहीं यहां नहीं। जब चाहूंगा, जहां चाहूंगा उस सूची में आ जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications