मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बोले शिवपाल, मैं चाहता तो 2003 में सीएम बन जाता
इटावा, 22 नवंबर: शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। सैफई के चन्दगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में केक काटकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का जन्मदिन मना। कार्यक्रम के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कहा कि 2019 में ही मैंने कहा था कि हम झुक जाएंगे लेकिन कोई बात बनी नही बनी।

शिवपाल यादव ने कहा कि तेजप्रताप और अंशुल को भी आना चाहिए था। अंशुल को हराने के लिए कितनी ताकते लगी थी हमारी ताकत पर अंशुल निर्विरोध हो गए। शिवपाल ने मायूस होते हुए कहा, हमने सोचा था कि यह दंगल ऐतिहासिक दंगल होगा लेकिन नही हुआ। हमने हमेशा त्याग किया। हम चाहते तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन मैने नेता जी को दिल्ली से बुलाकर सीएम बनाया था दूसरी पार्टीयो के चालीस विधायक एक किये थे। उस समय पच्चीस विधायक बीजेपी के हमारे साथ थे उस समय सपा के 143 विधायक हमारे साथ थे अजीत सिंह कल्याण सिंह हमारे साथ थे हम सीएम बन सकते थे। जब सीएम मायावती थी तब कितना अत्याचार हो रहा था हम नेता विपक्ष थे हमने उनका कितना विरोध किया था तब कितना आंदोलन करना पड़ा था ।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने यादव ने कहा, हमारी पार्टी की महिलाओं और लोगो ने बहुत संघर्ष किया था जब लाठी चलती थी तब महिलाएं आगे आ जाती थी हम लोगो के संघर्ष के कारण 2012 की सरकार बनी थी। हम चाहते है फिर से सरकार बने हम तो सरकार बनाने के लिए लागातर दो साल से कोशिश कर रहे है हमने तो यहां तक कहा कि हमारे साथ जो जितने वाले लोग है उनका सर्वेय करवाकर गठबंधन कर लो चाहे विलय कर लो।
उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो रही है अब हमने तय किया है पहले हमारे दल को लोग छोटा दल कहते थे लेकिन जब से मथुरा से हमारा रथ निकला है तब से कहने वालों को पता चल गया है कि हमारा दल छोटा दल नही है। हमने यह भी कहा कि हमे 2022 में सत्ता में रहना है। अब फैसला हो जाना चाहिए अगर नही होता है तो हम एक हफ्ते के अंदर लखनऊ में बड़ा सम्मेलन और करना है। हम तो चाहते है कि एका हो जाये। लोग बहुत आस लगाए थे लेकिन अब जो भी हो जल्दी बात हो जाये। एक हफ्ते के अंदर अपने लोगो से राय लेकर फैसला लेंगे।

अगर हमारे हाथ मे ताकत आई तो हर परिवार में एक बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। हम जब कोऑपरेटिव में थे तब कभी खाद की कमी नही पड़ी अब किसान खाद के लिए परेशान है। जब हम बिजली मंत्री थे तब कभी छापे नही पड़े कभी मुकदमा नही लिखा तो कभी बिजली नही कटी। अब एक हो जाये 22 में प्रसपा को मजबूत हो जाओ और एक तरफा वोट हो जाओ सरकार आने दो बिल भेजने वाले और मुकदमा लिखने वालों को जेल का मजा जरूर चखवा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications