INDvsPAK: शिवसेना ने पोस्टर जारी कर पाकिस्तान को बताया कुत्ता, भारत को शेर
भारत में क्रिकेट के खेल को एक धर्म के रुप में देखा जाता है और जब बारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की होती है तो भारतियों की भावना सीधे इस खेल से जुड़ जाती है।
वाराणसी। भारत में क्रिकेट के खेल को एक धर्म के रुप में देखा जाता है और जब बात भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की होती है तो भारतियों की भावना सीधे इस खेल से जुड़ जाती है। रविवार को चैंपियन ट्राफी के फाइनल में आमने-सामने आ रहे भारत-पाक की वजह से कोई धार्मिक अनुष्ठान करके जीत की ईश्वर से कामना कर रहा है तो कोई पोस्टर जारी कर ताल ठोक रहा है कि भारतीय क्रिकेटर शेर है और उनके सामने पाकिस्तानी ढेर हो जाएंगे।

शेर के सामने ढेर होंगे पाकिस्तानी
शिवसेना ने मैच के पहले ही विवादित पोस्टर जारी कर भारतीय क्रिकेटरों को शेर तो पाकिस्तानी क्रिकेटरों को कुत्ता बताया है। शिवसेना नेता अजय चौबे ने कहा कि पाकिस्तान एक कुत्ते की तरह है भारत इंसानियत के नाते मैच खेलता है और जब पाकिस्तान का मतलब खत्म होता है तो वह सरहद पर बम फेंकता है। उन्होंने कहा कि विराट भारतीय शेर है और शेर के सामने पाकिस्तानी ढेर होंगे।

टीम की जीत के लिए गंगा आरती
रविवार को सूर्य की लालिमा फटने के साथ ही भारतेंदु अकादमी के बैनर तले गंगाप्रेमियों ने मां गंगा की आरती कर भारत के जीत की कामना की। इसके बाद विश्वनाथ मंदिर के शहनाई वादक प्रसन्ना ने दुर्गविनायक मंदिर में शहनाई बजाकर भगवान गणेश से भारतीय क्रिकेटरों के जित की कामना की।

मुरादाबाद में हुआ यज्ञ
मुरादाबाद के आशियाना कालोनी में सुबह छ: बजे से ही लोग बाल बिहारी पार्क में बैठ कर यज्ञ कर रहे हैं और इनका कहना है की जब तक भारत जीत नहीं जाता वो यज्ञ में आहुतियां देते रहेंगे। इन लोगो को पूरी उम्मीद है की आज एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे कर चैम्पियन ट्राफी पर अपना कब्जा जमाएगी।












Click it and Unblock the Notifications