शिमला आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने की खास पहल, इस स्टेशन पर होगा ठहराव
Shimla Ananddharm Marg Mahasammelan Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के आनन्दनगर में लगने वाले आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन में जानेवाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 15027/15028 सम्बलपुर-गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव 04 जून 2025 तक पुनदाग रेलवे स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 04 जून 2025 तक पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 19.16 पहुॅचकर 19.17 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 15028 गोरखपुर - सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस 04 जून 2025 तक पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 04.30 बजे पहुॅचकर 04.31 बजे छूटेगी।

शिमला में लगने वाला आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन, आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा आयोजित एक आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा सम्मेलन है। यह सम्मेलन दुनिया भर में आनंद मार्ग के अनुयायियों के लिए एक साथ आने, सीखने, साधना करने और सामाजिक सेवा गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है. आनंद मार्ग का मिशन आत्म-साक्षात्कार और मानवता की सेवा है।
24 मई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या 15070 के कोच संख्या ए-14 के बर्थ संख्या 36 पर मिले छूटे एक पर्स को पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बाद पर्स सुपुर्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications