UP: 'राष्ट्र प्रेम के लिए सदैव की जाएंगी याद', CM योगी ने वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath Tribute Jhalkari Bai Death Anniversary: आज यानी 04 अप्रैल को अमर स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों का किया जमकर प्रतिकार
सीएम योगी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों का उन्होंने जमकर प्रतिकार किया। अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और अतुल्य राष्ट्र प्रेम के लिए वे सदैव याद की जाएंगी। भारत की आजादी में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनकी वीरता को हस सब प्रणाम करते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में योगी, राजनाथ समेत इन स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय, जानिए कब कौन कहां उतरेंगे मैदान में












Click it and Unblock the Notifications