भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल ना किए जाने पर छलका शत्रुघ्न सिन्हा का दर्द

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश के सबसे बड़े स्टार प्रचारक को ही यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी है। इससे वो काफी आहत हैं।

नई दिल्ली। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है। यूपी चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल ना किए जाने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि मेरा नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। मैं इस बात से आहत हूं, लेकिन हो सकता है कि ये पार्टी के हित में हो। मैं खुद भी पार्टी का हित ही चाहता हूं।'
shatrughan sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार चुनाव के वक्त भी उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं था और यूपी चुनाव में उन्हें प्रचार अभियान से दूर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में अपना योगदान नहीं दे पाने के कारण वो आहत हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश के सबसे बड़े स्टार प्रचारक को ही यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर भाजपा यूपी में जीतती है तो उन्हें खुशी होगी।

कई बार दिखा चुके हैं सरकार को लेकर नाराजगी

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से भाजपा में हाशिये पर चल रहे हैं। वे कई बार सरकार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। नोटबंदी के फैसले पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मूर्खों के स्वर्ग में जीना बंद करें। मनगढंत कहानियों और प्रायोजित सर्वे के झांसे में न आएं।' उन्होंने आगे लिखा कि इस मुद्दे की गहराई को समझें और गरीबों, शुभचिंतकों, समर्थकों और महिलाओं की तकलीफ को भी समझें। हालांकि बाद में उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव के बीच BJP के लिए बड़ी खुशखबरी, 71 सीटों पर जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+