टीचर ने क्लासरूम को बना दिया थियेटर, बच्चों के साथ लेटकर देख रहे थे फिल्म

शामली। 'सब पढ़े- सब बढ़ें' को लेकर देश और प्रदेश की सरकारें गंभीर हैं और शिक्षा को लेकर तमाम तरह की योजनाएं चला रही हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर शिक्षक उन तमाम योजनाओं पर पलीता लगाने से कतई बाज़ नही आ रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद शामली के थानाभवन विकास क्षेत्र के गाँव लाडो माजरी का है जहाँ पर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक छात्रों को पढ़ाने की बजाए कक्षा के अंदर ही लेटकर बच्चों को मोबाइल के फ़िल्म दिखा रहे हैं।

shamli teacher laying down on the classroom wating movie with primary students

बता दे कि मामला थानाभवन विकास क्षेत्र के गाँव लाडो माजरी के प्राथमिक विद्यालय का है जहाँ पर शिक्षक अरविंद कुमार फर्श पर लेटकर बच्चों को अपने मोबाइल में पिक्चर दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं शिक्षक नाबालिग बच्चों से स्कूल में फावड़े से घास भी साफ करवा रहे हैं। शिक्षक द्वारा स्कूल के नाबालिग बच्चों को पिक्चर दिखाना और उनसे स्कूल के साफ कराना इस बात की तस्दीक करता है कि हमारा आने वाला भविष्य आखिर क्या होगा। ये तो सिर्फ शामली की तस्वीर है लेकिन अन्य जनपदों के हालात भी कुछ सही नहीं हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि शामली से आई इन तस्वीरों को देखने के के बाद इस शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

जब हमने शिक्षक अरविंद से बच्चो को फ़ोन में पिक्चर दिखाने के बारे में पूछा तो आरोपी शिक्षक अलग ही राग अलापते दिखे। उनका कहना था कि उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके कारण मैं कक्षा के बीच मे ही फर्श पर लेट गया था और मैंने अपने अधिकारियों इसकी सूचना दे दी थी। नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूल में काम करवाने के मामले में सफाई देते हुए कहा कि हमारी टंकी खराब हो गई थी जिसकी वजह से पानी भर गया था जो कि बच्चे निकाल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+