मनचले के घर में की शिकायत, उसने मां-बाप के साथ आकर लड़की का सिर फोड़ दिया
शामली। छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे युवक व उसके परिजनों ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर ईंट पत्थर से उसपर उस वक्त हमला कर दिया जब युवती अपने घर पर अकेली थी। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने युवती को बचाया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस 108 की मदद से युवती को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। युवती के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करती रहे लेकिन उत्तर प्रदेश में महिला की सुरक्षा को लेकर अभी भी आए दिन हो ही घटनाऐं सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। जनपद शामली में आए दिन स्कूल जाती छात्राओं व महिलाओं से मनचले छेड़छाड़ करके घटनाओं को अंजाम देते हैं। अगर कोई हिम्मत करके उनका विरोध करें तो मारपीट कर उस को घायल कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी का सामने आया है। जहां अंजुम पुत्री मुरसलीन को उसके गांव का ही फैसल पुत्र इंतजार काफी दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। अंजुम ने कई बार अपने घर वालों को बताया कि फैसल उसको अक्सर परेशान करता है। जिसकी शिकायत कई बार उसके घरवालों से भी की, लेकिन उन्होंने उल्टा उसने ही पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया।
घटना बुधवार शाम के समय की है। जब अंजुम घर पर अकेली थी ,उसके परिवार वाले बाहर गए हुए थे। तभी फैसल अपने पिता अपनी मां अपनी बहन और कई लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट शुरु कर दी। ईंट-पत्थर बरसा कर उसका सिर फोड़ दिया व उसको घायल कर दिया। चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने अंजुम को बचाया, किसी ने डायल-100 पुलिस को फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अंजुम को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने अंजुम को प्राथमिक उपचार देकर सिर में लगी चोट के कारण एक्सरे के लिए रेफर कर दिया। अंजुम के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ऑफिस में घुसकर पत्नी ने पति को जड़े थप्पड़, मुंह पर भी थूका












Click it and Unblock the Notifications