VIDEO: ऑफिस में घुसकर पत्नी ने पति को जड़े थप्पड़, मुंह पर भी थूका
कानपुर। केस्को सबस्टेशन में गुरुवार को हाईवोल्टेज ड्रामा चला, जिसमे क्लर्क की पत्नी ने ऑफिस में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की। उसने अपने क्लर्क पति को कई तमाचे जड़े। इसके बाद भी उसका मन नही भरा तो क्लर्क के मुंह में थूक दिया। जब हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला ने दरोगा की वर्दी पकड़ कर हिला दिया और पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। महिला दो साल से बच्चों के साथ अलग रह रही है ,वही क्लर्क अपने माता-पिता के साथ रहता है।

केस्को सब स्टेशन में क्लर्क है पति राजेश
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित विश्व बैंक केस्को सब स्टेशन में राजेश सिंह क्लर्क के पद पर तैनात हैं। राजेश सिंह ने 18 साल पहले मोनिका सिंह से लव मैरिज की थी। राजेश सिंह के दो बच्चे हैं रिया और समीर दोनों ही बच्चे मोनिका के साथ रहते हैं। गुरुवार को मोनिका अपने भाई रजनीश व पिता उमेश के साथ केस्को सब स्टेशन पहुंची और ऑफिस में घुसते ही राजेश सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ऑफिस में मेज व फाइल समेत पूरा सामान फेक दिया। हंगामा देख केस्को के सभी कर्मचारी इकठ्ठा हो गए और मोनिका को समझाने लगे, लेकिन मोनिका इतनी ही देर में राजेश के गाल में थप्पड़ जड़ दिया और मुंह में थूक दिया।

पत्नी मोनिका ने क्या बताया
मोनिका ने बताया कि मैं अपने बच्चों के साथ अलग रहती हूँ और राजेश सिंह बच्चों का खर्च तक नहीं देते हैं। मैं किसी तरह से अपना परिवार चला रही हूँ मैंने राजेश के खिलाफ महिला थाने में महिला उत्पीड़न की तहरीर दी है। आज मैं सेटलमेंट करने के लिए फोन कर रही थी तो यह हमारा फोन नहीं रिसीव कर रहे थे। इसी वजह से मैं इनके ऑफिस आई थी और मेरा गुस्सा इनके पर फूट पड़ा। इसके कई महिलाओ के साथ भी सम्बन्ध हैं।

राजेश का क्या है कहना?
वहीं राजेश का कहना है कि यह बहुत ही बत्तमीज महिला है ,यह मुझे व मेरे पता पिता को प्रताड़ित करती है। मेरी माँ पर हाथ उठाती है उनको गलियां देती है ,इसने पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रखा था। जिसकी वजह से मैं इस महिला से अलग होकर अपने पैरेंट्स के साथ रहने लगा। यह बच्चों को बंधक बनाकर रखती है मुझसे मिलने भी नही देती हैं। पूरे परिवार व रिश्तेदार से भी इसकी नहीं पटती है,यह चाहती है कि मेरी मौत हो जाए और मेरी नौकरी इसे मिल जाए। मुझ पर दबाव बनाती थी कि अपने माता-पिता को छोड़ कर अलग रहो।
ये भी पढ़ें- मराठवाडा में रोज औसतन तीन किसान कर रहे हैं आत्महत्या, 21 दिनों में हुई 66 मौतें












Click it and Unblock the Notifications