फोन पर महिला से कर रहा था गंदी बात करने की जिद, मना करने पर घर आकर किया ये हाल

शामली। शामली में मनचलों की दबंगई का एक खतरनाक मामला समाने आया है। यहां एक मनचला एक नव विवाहिता को फोन पर बार-बार परेशान करता था साथ ही अश्लील बातें करने का दबाव डालता था, जब उसने मनचले को ऐसा करने मना किया तो दबंगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया और नव विवाहिता के पति और जेठ के गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों घायलों को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से नवविवाहिता के पति को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने थाने पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

shamli 12-13 men beaten a man and his brother after stopping him to talk vulgar with victims wife

दरअसल मामला जनपद शामली के भवन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहाँ गांव निवासी राहुल की पत्नी विभा (परिवर्तित नाम) को गांव का ही एक युवक पिंकू पुत्र सतपाल फोन पर पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। जब उसे फोन करने से रोका गया तो आरोपी पिंकू पुत्र सतपाल, सतपाल पुत्र परसा, सुभाष पुत्र परसा, टिंकू पुत्र सतपाल,अमित पुत्र चंद्रपाल ने घर में घुसकर राहुल के भाई आदेश व उसके और उसकी पत्नी रूपा पर लाठी-डंडे सरिया में धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में रूपा ने घर में किवाड़ बंद कर अपनी जान बचाई जबकि दोनों भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल व आदेश को भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर राहुल के सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण डॉक्टर ने राहुल को जिला चिकित्सालय एक्स-रे के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित आदेश ने पांच आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने की तहरीर भवन थाने पर दी है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी पिंकू पुत्र सतपाल को थाने पर पकड़ कर बैठा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+