आईएसआई का जासूस गिरफ्तार: यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से पकड़ा शाहजाद, गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप
उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने मुरादाबाद से आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने वाले एक एजेंट शाहजाद को गिरफ्तार किया है। शाहजाद उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है और बीते कई वर्षों से पाकिस्तान की यात्राएं कर रहा था। वह पाकिस्तान और भारत के बीच अवैध रूप से कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले और अन्य सामानों की तस्करी करता था। इसी तस्करी की आड़ में वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

यूपी एटीएस के मुताबिक, शाहजाद के आईएसआई एजेंटों से अच्छे संबंध हैं और वह लगातार उनके संपर्क में था। उसने भारत की सुरक्षा से जुड़ी कई संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां आईएसआई एजेंटों के साथ साझा की हैं। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद एटीएस, लखनऊ में शाहजाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 148 और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
शाहजाद को आज मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एटीएस ने बताया कि उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications