'गंदे मैसेज' करने वाले दो युवकों को पीट-पीटकर महिला ने फाड़ दिए कपड़े
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कचहरी परिसर मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अचानक दो युवकों को पीटने लगी। ये देखकर वकीलों और आसपास खड़े लोगों मे हड़कंप मच गया। हालांकि पिटाई से बचने के लिए दोनों युवक भागने की कोशिश करते रहे लेकिन गुस्साई महिला और उसका पति दोनों को घेरे खड़े रहे और महिला दोनों की पिटाई करती रही। इस दौरान एक युवक की शर्ट तक फट गई। पिट रहे दोनों युवकों ने भागने की कोशिश तो की लेकिन वह भाग नहीं सके। हालांकि इस दौरान कचहरी मे तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनी रही। वहीं वकीलों ने मीडियाकर्मियों के कैमरे और मोबाईल छीनने के बाद तोड़ दिए।

घटना थाना सदर बाजार के कचहरी परिसर की है। यहां आज अचानक एक महिला अपने पिता के साथ पहुंची और दो युवकों के साथ मारपीट करने लगी। महिला द्वारा दो युवकों की मारपीट से वकील और आसपास के लोग कुछ नहीं पाए। महिला युवकों की पिटाई करती रही और उसका पति दोनों युवकों को घेरे खड़ा रहा। युवक वहां से भागने की कोशिश करते रहे। इस दौरान एक युवक की शर्ट भी फट गई। हालांकि ज्यादा हंगामा होता देख वकीलों ने महिला और वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करना शुरू कर दी। वकीलों ने मीडियाकर्मियों के मोबाइल और कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि मौके पर कचहरी परिसर मे तैनात पुलिसकर्मियों को महिला और उसका पति बुलाता रहा लेकिन पुलिस एक भी कदम आगे नही बड़ा सकी और मूकदर्शक बनी देखती रही।
महिला के मुताबिक वह चौक कोतवाली की रहने वाली है। उसका पति जिला अस्पताल मे भर्ती था। चार दिन पहले उसके पति के साथ दोनों युवकों ने मारपीट की थी। कल उसके पति की जिला अस्पताल से छुट्टी हुई तो वह अपने घर आ रही थी। रास्ते में दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और धमकी देने लगे कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। साथ ही दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। उसके बाद रात मे मेरे मोबाइल पर कई अश्लील मैसेज भी भेजे। इसी बात से नाराज होकर हमने आज दोनों युवकों को पीटा है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है कि महिला द्वारा युवकों की पिटाई का मामला संज्ञान मे आया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications