VIDEO: चेन लूटकर भाग रहे लुटेरों की पब्लिक ने की जबरदस्त पिटाई

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे लूट करने के बाद भाग रहे लुटेरों को पब्लिक ने पकड़ लिया। उसके बाद पब्लिक ने लुटेरे की जमकर पिटाई की। लुटेरे की पिटाई का अब लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे पब्लिक लुटेरे की जमकर पिटाई कर रही है। फिलहाल लूट करने वाले दोनों लुटेरों को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों लुटेरों की जेल भेज दिया है।

shahjahanpur two men caught and beaten badly after scatching chain

दरअसल लूट की वारदात पांच दिन पहले थाना सदर बाजार और थाना रोजा क्षेत्र मे हुई थी। दो लुटेरों ने एक घंटे मे दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसके बाद इलाके मे दहशत का माहौल हो गया था। लुटेरों ने सबसे पहले किरन नाम की महिला के गले की चेन लूटी उसके बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए थे। इन्हीं लुटेरों ने कुछ कदम की दूरी पर दूसरी महिला के गले की चेन भी लूट ली। हालांकि लूट शिकार हुई महिला किरन ने फौरन चौकी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ बाईक सवारों ने भी लुटेरों का पीछा किया। इतने में पब्लिक ने लुटेरों को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को हिरासत मे ले लिया। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि दोनों लुटेरे अजय और सुरेन्द्र लखीमपुर के रहने वाले हैं। लूट मे इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों को जेल भेजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+