शाहजहांपुर: पुलिस पर लगा थाने में मां-बेटे को पीटने का आरोप

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने फरियाद लेकर थाने गए, मां-बेटी की जमकर पिटाई की है। पीड़ित युवक अब आलाअधियारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की पिटाई नहीं की, बल्कि युवक ने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया है।

Shahjahanpur police charged with Beating in mother-son police station

मामला शाहजहांपुर के मदनापुर थाने का है। बदायूं निवासी 23 वर्षीय गुलशन गौतम अपनी मां राजेश्वरी देवी के साथ मदनापुर में अपनी रिश्तेदार के घर आया था। बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे गुलशन और उसकी मां अपने रिशतेदार के साथ कार से बाजार गई थी। तभी वहां पर एक बाइक सवार शराबी युवक ने उनकी कार मे टक्कर मार दी। जिसका गुलशन ने विरोध किया और डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां गुलशन ने शराबी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

आरोप है कि इतने में शराबी युवक ने पुलिस को पैसा दे दिए और पुलिस ने बगैर कुछ पूछे युवक को थाने से छोड़ दिया। उसके बाद जब पीड़ित युवक ने तहरीर देने की कोशिश की तो थाने की पुलिस ने थाने मे बंदकर उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि बेटे की चीख सुनकर जब मां कमरे में गई तो पुलिसकर्मियों ने उसकी मां को भी पीटा। सूचना मिलने पर बदायूं से युवक के परिवार थाने पहुंचे और मां बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाने के एसओ बिलजाराम ने बताया कि कार और बाइक में टक्कर हुई थी। कार सवार गुलशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था, तभी युवक ने दरोगा और एक सिपाही के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। बताया कि युवक की पिटाई नहीं की गई है। युवक पुलिसकर्मियों को फंसाने की साजिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+