घर के बाहर चोरों ने उतारे कपड़े, कच्छा बनियान में डाली डकैती

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने चार पेशेवर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए बड़ा खुलासा किया है। इन अपराधियों ने करीब एक माह पहले एक घर मे डकैती डाली थी। इस दौरान डकैतों ने घटना को बावरिया गैंग की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया था। डकैती के दौरान घर मे तीन लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट कर घर में रखे हजारों रुपए की नगदी लूट ले गए थे। खास बात ये है कि इन अपराधियों ने जन्माष्टमी की रात शोर शराबा का फायदा उठाते हुए घर के बाहर पेड़ से डंडे तोड़े और उन्ही डंडों से घर वालो की पिटाई की थी। फिलहाल पुलिस ने चार अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है जबकि गैंग का सरगना समेत दो फरार है जिनको पुलिस तलाश कर रही है।

घर के बाहर चोरों ने उतारे कपड़े, कच्छा बनियान में डाली डकैती

मामला 8 अगस्त 2017 का है। उस दिन जन्माष्टमी का त्योहार था। लोग जन्माष्टमी की वजह से घरों से बाहर थे। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी की रात का फायदा उठाते हुए इसी थाना क्षेत्र के रहने वाला वाला शातिर अपराधी अजय पाल पुत्र अजिददू ने अपने साथियो जिनमें विजयवीर, नाबिर, शानू, शमशुल, और नरदीप के साथ मिलकर चिनौर गांव मे रहने वाले अमनदीप सिंह के घर रात में डकैती डाली। एसपी सिटी के मुताबिक इन अपराधियों का घटनाओं को अंजाम देने का तरीका बिलकुल अलग होता है। पुलिस को डायवर्ट करने के लिए ये डकैत बावरिया गैंग की तर्ज पर घटनाओं को अंजाम देते है।

एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि उन्होंने पहले अमनदीप सिंह के घर दिन में रेकी की थी। उसके बाद वह रात मे जन्माष्टमी होने के चलते खाली हाथ अमनदीप के घर के बाहर पहुंचे तो सन्नाटा पसरा था। अमनदीप के घर के बाहर एक पेड़ लगा था जिससे उन्होंने कुछ मोटे डंडे तोड़े और अमनदीप के घर में घुस गए। उसके बाद अमनदीप सिंह के पिता भुपेंदर सिंह और पत्नी ज्ञानकौर के साथ उन्होंने बेरहमी से मारपीट की। घर में घुसने से पहले सभी ने अपने कपड़े उताकर बाईक पर रख दिए थे। सिर्फ कच्छा बनियान पहनकर घर में घुसे थे। उसके बाद उन्होंने उनको बेरहमी से पीटा ओर घर मे रखी नगदी लूट कर ले गए थे।

घर के बाहर चोरों ने उतारे कपड़े, कच्छा बनियान में डाली डकैती

एसपी सिटी के मुताबिक इस गैंग के लोग पेशेवर अपराधी है। जिनके उपर दस दस मुकदमे दर्ज है। ये सभी जिस जगह पर घटना को अंजाम देने की सोचते है वहां पर पहले से कुछ दिन पहले जाकर रहते है और घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस का दिमाग डायवर्ट करने के लिए वहां से फरार हो जाते है। इन लोगों ने हरदोई के शाहबाद मे भी लेट की थी। जिसके बाद आज जब लूट के मामले में परिवार को बुलाया तो उन्होंने भी इनकी पहचान कर ली है। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है।

वही पीड़ित अमनदीप ने इस खुलासे को लेकर खुशी जाहिर की है उनका कहना है कि इस खुलासे मे कोई भी झूठ नहीं है। पुलिस ने असली अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है पुलिस को वह अलग से पुरस्कृत करेंगे। एसपी सिटी के मुताबिक चार लोगो को पकड़कर जेल भेज दिया है। अभी तो फरार है जिनमें सरगना अजयपाल और नरदीप जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+