हवस भरी निगाहों से घूर रहा था युवती को, ट्रेन से सीधा पहुंच गया जेल
शाहजहांपुर। चलती ट्रेन में एक युवती को घूरकर देखना युवक को मंहगा पड़ गया। युवती की शिकायत पर एनआईसी नोएडा में तैनात सरकारी कर्मचारी को यूपी के शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता एमबीबीएस है जो लखनऊ की रहने वाली है। लड़की की तहरीर पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करके युवक को जेल भेज दिया है।

घटना आनन्द विहार टाटानगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की है। आरोप है कि पकड़े गए युवक ने ट्रेन में सफर कर रही एक युवती को घूर कर देख लिया। आरोपी बागपत का रहने वाला है। युवती का आरोप है कि मनोज सिंह नाम के युवक ने उसे अशलील तरीके से घूरा था। इसके बाद युवती ने मुरादाबाद कन्ट्रोल रूम में शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी मनोज सिंह को शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही युवती से तहरीर भी ले ली गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नेशनल इन्फॉर्मेशन सेन्टर नोएडा में तैनात है। फिल्हाल आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
कमांडेंट ने बताया कि कोच बी 3 बर्थ नंबर 46 पर एक युवती बैठी थी और सामने वाले केबिन मे बर्थ नंबर 70 पर युवक बैठा था। युवती का आरोप है कि वह उसे घूर रहा था और अश्लील हरकतें कर रहा था, जिसके बाद उसने कंट्रोल रूम मुरादाबाद शिकायत कर दी। आरपीएफ कमांडेंट एस पी सिंह, ने बताया कि कंट्रोल रूम मुरादाबाद से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 4430 अमृतसर टाटानगर समर स्पेशल ट्रेन मे एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। जिसके बाद कंट्रोल रूम से सूचना आरपीएफ शाहजहांपुर को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को अटेंड करके स्टेशन पर रुकवाया गया। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट धारा 145 के तहत अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। कमांडेंट के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला एमबीबीएस है। जो लखनऊ की रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications