बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, कहता था मेरी बात मान लो रानी बना कर रखूंगा
Recommended Video

शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट को ओर से तीन तलाक को पूरी तरह से खत्म किये जाने के बाद भी तीन तलाक के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सामने आया है, जहां एक दहेजलोभी पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर कहा कि देखते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा क्या उखाड़ लेते हैं। पति ने दहेज में दो लाख रुपये कम मिलने और और बेटी पैदा होने पर महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप ये भी है कि उसका सौतेला ससुर उस पर गलत नजर रखता है। फिलहाल पुलिस ने गंभीर धाराओं मे पति समेत सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एमए की पढ़ाई कर रहा पीड़िता की है एक बच्ची
मामला रौजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर का है यहां के रहने वाले अनीस खान के दस बच्चे है। अनीस ने एक साल पहले अपनी 21 साल की बेटी रूकईया की शादी मोहल्ले के रहने वाले इमरान खान पुत्र सलीम खान से की थी। पीड़िता रूकईया ने बताया कि वह अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। शादी के चार दिन बाद से ही दहेज कम होने के ताने मिलने लगे। जबकि उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुतबिक पांच लाख रुपये की शादी की थी और साथ ही दो लाख रुपये नकद दिए थे। लेकिन उसके ससुराल वालों को दहेज कम लगता था।

अकेला पाकर छेड़ता था ससुर
महिला का कहना है धीरे धीरे उसका पति सास और ससुर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता के मुताबिक जब घर मे कोई नही होता था तो उसका सौतेला ससुर उस पर गलत नजर रखता था। घर मे अकेला पाते ही कभी उसका सौतेला ससुर सलीम खान उसके हाथ छूता तो कभी पैर छूता जब उसने इसका विरोध किया तो उसके ससुर ने कहा कि मेरी बात मान लो तो इस घर मे रानी की तरह रहोगी।

धोखे से कराया अल्ट्रासाउंड
पीड़िता के मुताबिक उसकी सास शहनाज स्वास्थ विभाग मे नौकरी करती है। जब वह प्रेग्नेंट थी तब मेरी सास हमें अस्पताल लेकर गई और उसका धोखे से अल्ट्रासाउंड करा दिया जिससे उन्हे पता चल गया उसके गर्भ मे बेटी है। ये जानकर उसका पति सास और ससुर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे वह कहते थे कि बेटा पैदा होना चाहिए। लेकिन उसने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया।

सालभर पहले हुई थी बच्ची
महिला ने 13 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अफीफा रखा है। बेटी को जन्म देने के बाद उसके साथ आए दिन मारपीट करना शुरू कर दी। उसने खुद डायल 100 पर 6 बार फोन किया लेकिन फोन नही उठा। चार दिन पहले पति सास ससुर ने इतना पीटा जिससे वह अधमरी हो गई। उसके बाद फटे कपड़ों मे ही उसको घर के बाहर फेंक दिया। पिटाई से उसके मूंह, नाक और ब्लीडिंग होने लगी। उसे बाद उनके पिता ने वहां पहुचकर उसको अस्पताल मे भर्ती कराया।

देखें क्या उखाड़ लेगें मोदी-योगी
पीड़िता ने बताया कि दो लाख रुपये की मांग उसका पति करता था। धमकी देता था कि अगर पैसे लाकर नहीं दिए तो उसको वह तलाक दे देगा। जब उसने अपने पति से कहा कि अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तलाक खत्म कर दिया है। अब तुम्हारे बोल देने से तलाक नही होगा। उसके बाद उसने धमकी दी कि जाओ अपने मोदी और योगी के पास वह उसे तलाक दे देगा उनसे कहना मेरा क्या कर लेंगे। फिलहाल इतनी परेशानी और जुल्म सहने के बाद पीङिता इस वक्त महिला जिला अस्पताल मे भर्ती है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया है। लेकिन महिलाएँ अभी भी इस तीन शब्दों की धमकी का शिकार हो रही है। लेकिन सचाई ये है कि महिलाएं अब इस तलाक को बिल्कुल भी मानने को राजी नही है यही वजह है कि जब पीड़िता को घर से निकाला गया तो उसने पुलिस मे इसकी शिकायत कर एफआईआर दर्ज करा दी। यहां सवाल पुलिस पर भी उठता है क्योंकि एफआईआर दर्ज हुए चार दिन बीत चुके है लेकिन पुलिस ने अभी तक पीड़िता की सुध तक नही ली है पुलिस ने अभी तक पीड़िता का बयान तक दर्ज कराना भी मुनासिब नही समझा। तो वहीं आरोपियों पर पुलिस कुछ ज्यादा ही मेहरबान लग रही है, क्योंकि एफआईआर दर्ज हुए चार दिन बीत चुके है लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है। वहीं सीओ सदर अरूण चंद्र ने बताया कि महिला ने पति पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications