बीजेपी नेता के बेटे ने दोस्तों संग किया गैंगरेप, 40 दिन बाद भी नहीं मिला न्याय
आरोपी बीजेपी नेता का बेटा, भतीजा और उसके दो दोस्त है इसलिए पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है। पीड़िता ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय नही मिला तो वह परिवार सहित कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लेगी।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता और उसके परिजन न्याय पाने के लिए डीएम आफिस के सामने भूख-हड़ताल पर बैठ गए हैं। पीड़िता का कहना है कि 46 दिन बीत चुके है उसके साथ हुए गैंग रेप को लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। आरोपी बीजेपी नेता का बेटा, भतीजा और उसके दो दोस्त है इसलिए पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है। पीड़िता ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय नही मिला तो वह परिवार सहित कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लेगी।

दरअसल मामला कांट थाना क्षेत्र का है। घटना 16 मई 2017, की शाम की है जब पाड़िता को अखिलेश पाठक के बेटे प्रभात और भतीजे अंशू और उसके दो दोस्त खींचकर खेत में ले गए, जहां इन चारों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई जिसके बाद आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। परिवार वाले जब उसे खेत में खोजन गए तो वह उन्हें बेहोशी की हालत में मिली। इस मामले के जब पीड़िता के परिवार वाले पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। काफी विनती करने के बाद पुलिस ने रेप की जगह छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया लेकिन किसी को नामजद नहीं बनाया।
पीड़िता का कहना है पुलिस में एफआईर न दर्ज होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। जब भी वह किसी बड़े अधिकारियों से मिलने जाती है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते है। वे कहते है कि मेरा कुछ नही होगा पुलिस उसका कुछ नही बिगाड़ पाएगी। पीड़िता ने कहा जब तक उसको न्याय नही मिल जाता वह धरने पर बैठी रहेगी और अगर उसको न्याय नही मिला तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में परिवार सहित आत्मदाह कर लेगी। वहीं एसपी केबी सिंह का कहना है कि कांट थाने के एसओ से इस मामले के बारे सारी डिटेल मांगी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी चाहें वो कोई भी हो साथ ही पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications